विदिशा: ग्राम खरी और अन्य गांवों के किसानों और कांग्रेस नेताओं ने नरवाई जलाने पर मिलने वाले नोटिस पर जताई नाराज़गी
पिछले कुछ समय से फसल काटने के बाद खेतो मे बची पराली और नरवाई जलने की सूरत में किसानो को प्रशासन द्वारा जुर्माने का नोटिस भेजा जा रहा है। साथ ही कुछ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस प्रक्रिया के खिलाफ किसान उग्र है। उन्होंने इस मामले मे राहत देने की मांग की है। मंगलवार दोपहर 3 बजे ग्राम खरी सहित अन्य स्थानो से कलेक्ट्रेट आए किसानो ने नाराजगी जताई।