धरहरा: केस वापस लेने के लिए युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाने में सुरक्षा मांगी
धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में मारपीट और लगातार जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गोविंदपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार ने कुछ लोगों पर केस वापस लेने का दबाव बनाने, मारपीट करने तथा परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए धरहरा थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।