मढ़ौरा: लालपुर से किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी
थानाक्षेत्र के लालपुर से एक किशोरी लापता हो गयी उक्त मामले में किशोरी के परिजनो ने अनहोनी की आशंका को लेकर स्थानीय पुलिस से शिकायत किया है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करते हुए शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे से कार्यवाई शुरू कर दिया है। गायब हुई किशोरी लालपुर के सोनी कुमारी बताई जाती है जिसकी तलाश परिजन भी कर रहे हैं।