सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
बिसाऊ। न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल बिसाऊ में विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सस्था निदेशक डॉ प्रताप सिंह सिहाग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने तथा भविष्य में आयोजित होने वाली ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
2.8k views | Churu, Churu | Sep 28, 2026