अशोक नगर: नानोन गांव में आम तोड़ते समय पेड़ से गिरी किशोरी गंभीर घायल जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर जिले के नानोन गांव में आम तोड़ते समय पेड़ से गिर जाने के कारण एक किशोरी घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नानोन गांव निवासी प्रकाश आदिवासी की 12 वर्षीय बेटी नेहा शनिवार को शाम 5 बजे अपने घर कुछ दूरी पर आप तोड़ने गई थी। इसी दौरान पेड़ से आम तोड़ते समय किशोरी का पैर फिसलने से नीचे गिर गई। जिससे किशोरी के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।