मिर्ज़ापुर: सिरसी मोड़ के पास यात्रियों से भरी जीप को बोलेरो ने मारी टक्कर, जीप में सवार महिला हुई घायल
बताते चले कि रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटवा पांडे निवासिनी चनरी देवी महिला। जीप में बैठकर जा रही थी। सामने से आ रही बोलेरो ने जीप में टक्कर मार दिया। जिसमें किनारे बैठी महिला चुनरी देवी गिरने से घायल हो गई। महिला को मड़िहान अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर रेफर किया।