मिर्ज़ापुर: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन और पूजन किया
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए विंध्याचल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।पहले दिन 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन लगी रही। जगह-जगह भीड़ को संभालने के लिए बैरिकेडिंग किया गया था।