मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में भीड़ बढ़ने पर जिलाधिकारी ने संभाला मोर्चा, श्रद्धालुओं को हाथ में माइक लेकर बताया रास्ता
विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। रविवार की दोपहर 2:00 बजे वह विंध्याचल पहुंची और हाथ में माइक लेकर श्रद्धालुओं को रास्ता बताती नजर आई। गंगा घाट जाने वाले श्रद्धालुओं को गंगा घाट के रास्ते भेजा। जिलाधिकारी से झांकी दर्शन भी किया।