मिर्ज़ापुर: नपाध्यक्ष ने विंध्याचल में निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर सफाई प्रभारी नायक पर की कार्रवाई, एक को दी चेतावनी
विंध्याचल में श्याम सुंदर केसरी ने निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतनी पर एक प्रभारी सफाई नायक पर कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं एक अन्य सफाई कर्मी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कहीं भी कूड़ा कचरा नजर नहीं आना चाहिए। अगर गंदगी नजर आई तो कार्रवाई होगी। श्रद्धालुओं को धाम में गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।