मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के नवरात्रि मेले के पहले दिन डीएम ने कहा- सभी व्यवस्थाएं पूरी, सफाई और पेयजल के लिए नियुक्त हुए मजिस्ट्रेट
रविवार से शुरू हुए नवरात्रि मेले में जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन रविवार की सुबह 7:00 बजे मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूरा मेला क्षेत्र 10 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार सफाई और पेयजल पर अलग से मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है जिस पर पूरी तरह से नजर रखी जाए। आज की भीड़ देखते हुए लगता है पिछली बार का रिकॉर्ड टूटेगा।