कहरा: बसनही थाना क्षेत्र के बलेथा गांव में सोए युवक पर अज्ञात अपराधियों ने की गोलीबारी, जख्मी युवक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया
Kahara, Saharsa | Dec 27, 2024 बसनही थाना क्षेत्र के बलेथा गांव वार्ड 5 के एक घर में सोए युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। गनीमत यह रही की गोली युवक के दाएं पैर में लगी और वह बाल बाल बच गया। मगर गोली लगने से युवक जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी युवक का नाम सौरभ कुमार बताया जा रहा है।