15 दिन पहले अपह्त नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। इस कांड में शामिल आरोपी युवक चियांकी के गौरव कुमार पिता उदय राम को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 16 वर्ष की नाबालिग लड़की 20 मार्च को मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा देने के लिए कन्या उच्च विद्यालय चियांकी गयी थी,परंतु वापस घर नहीं लौटी।