नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार में एक लाख के इनामी टीएसपीसी नक्सली जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुरीदाग पहाड़ के पास से उसे पकड़ा गया। नक्सर्ली इंट भट्ठे एवं क्रशर संचालकों से लेवी वसूलने के लिए पहुंचा था।