पटना ग्रामीण: छोटी नगला में रेलवे पटरी के पास मिले महिला के शव मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, दुपट्टे से गला घोंटकर की थी हत्या
मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगला रेलवे पटरी के समीप 30 अप्रैल को मिले महिला के शव के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर 2:46 बजे मामले की जानकारी SDPO 2 पटना सिटी गौरव कुमार ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि आरोपी पति ने दुपट्टे से गला घोट कर 28 अप्रैल को ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।