पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जातीय जनगणना का जश्न, पटाखे जलाए गए
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश में जातीय जनगणना कराने की मिली मंजूरी के बाद पक्ष और विपक्ष दोनों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे जदयू कार्यालय में भी खूब जश्न मनाया गया। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने खूब पटाखे जलाए। थोड़ी देर के लिए जदयू कार्यालय के बाहर सिर्फ धुआं ही नजर आ रहा था।