पटना ग्रामीण: जाति जनगणना के फैसले पर सदाकत आश्रम में कांग्रेस समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ मनाया जश्न
केंद्रीय कैबिनेट में जाति जनगणना कराने का फैसला लिए जाने के बाद से ही लगातार विपक्षी खेमे में भी खुशी देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार की शाम पटाखे जलाएं तो वहीं दूसरी तरफ गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे ढोल नगाड़े के साथ कांग्रेस समर्थक झूमते हुए नजर आए।