पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, मंत्री रहे मौजूद
जदयू कार्यालय में गुरुवार दोपहर 12:20 बजे तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री शीला मंडल ने दीप प्रज्वलित किया। वहीं बिहार गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।