अल्बर्ट एक्का (जारी): लवा नदी का पुल हुआ जर्जर, बड़ी दुर्घटना की आशंका, प्रशासन सुस्त*
जारी प्रखंड के भीखमपुर और जारी के बीच लवा नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुल अब धीरे-धीरे जर्जर होता जा रहा है। पुल के दोनों ओर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल से प्रतिदिन कई स्कूली बच्चे, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी आवागमन करते हैं।