शाजापुर: भालूखेड़ा में नाली सफाई की बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट व गाली-गलाैज, लालघाटी थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम भालूखेड़ा में नाली सफाई की बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली गलाैज किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में लालघाटी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार शाम को पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार तेजसिंह निवासी ग्राम बापचा ने शिकायत दर्ज कराई है।