इमामगंज: सलैया-पकरी सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही, कार्यपालक अभियंता पर ₹2500 जुर्माने की अनुशंसा
Imamganj, Gaya | Mar 20, 2026 इमामगंज-सलैया-पकरी सड़क चौड़ीकरण कार्य में कथित अनियमितताओं की जांच से जुड़े एक मामले में विभागीय लापरवाही सामने आई है। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत दायर परिवाद की सुनवाई के दौरान पाया गया कि संबंधित अधिकारी की ओर से कई तिथियों के बावजूद कोई अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। परिवादी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य में अनियमितताओं की जांच