धरहरा: खजुरिया नदी के उफान से महगामा विद्यालय में घुसा पानी,टेबल के ऊपर से बह रहा था ,एमडीएम खाद्यान्न व दस्तावेज क्षतिग्रस्त,
रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद खजुरिया नदी के उफान से उच्च माध्यमिक मध्य विद्यालय महगामा में पानी घुस जाने से विद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि वह विद्यालय के कमरों में रखी टेबलों के ऊपर से बहने लगा। सोमवार को पठन-पाठन पूरी तरह प्रभावित रहा, जबकि मंगलवार को किसी तरह विद्यालय का संचालन किया गया।