झाझा: सुन्दरीटांड़ गांव में गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर किया घायल, बचाने पहुंची मां को भी मारपीट कर किया घायल
Jhajha, Jamui | Jul 27, 2024 सुंदरीटांड गांव में पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद पर हुए झगड़े में गर्भवती महिला को उसके ससुराल वालों के द्वारा मारपीट किया गया और जब गर्भवती पुत्री के साथ हुई मारपीट की खबर सुनकर उसकी मां बेेटी का ससुराल पहुंचा तो उसके साथ भी ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल गर्भवती महिला की पहचान राजनंदनी कुमारी और उसकी मां सरस्वती देवी के रूप में हुई है।