झाझा: पैरगाहा गांव में पर्सनल वीडियो वायरल करने से मना करने पर एक युवक के साथ कि गई मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Jul 27, 2024 पैरगाहा गांव में पर्सनल वीडियो को वायरल करने से मना करने पर एक युवक के साथ उसके चचेरे भाई के द्वारा मारपीट करते हुए पत्थर से सिर पर प्रहार कर सिर फोड़ कर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान सिधी कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक को लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया जहां घायल युवक का इलाज किया गया।