झाझा: परासी गांव के रविदास टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 7 लोग हुए घायल, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Jul 27, 2024 परासी गांव के रविदास टोला में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से शंभ कुमार, उसकी पत्नी रंभा कुमारी, मां कारी देवी, तीन वर्षीय पुत्र संस्कार कुमार तथा दूसरे पक्ष से वासुदेव यादव उसकी पत्नी टुनिया देवी, बेटा धीरज कुमार घायल हो गया। सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया जिसमें शंभू कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया।