खलीलाबाद: 01 जुलाई 2026 को विधानसभा घेराव का ऐलान, ग्राम रोजगार संघ के जिला अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर मानदेय वृद्धि की उठाई मांग
ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 01 जुलाई 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव एवं विशाल धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।रविवार सुबह 11:30 बजे प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि जनपद के सभी ग्राम रोजगार सेवक इस आंदोलन में शामिल होकर 30 जून को लखनऊ के लिए कुच करेंगे।