पलवल के मण्डकोला गांव में 6 सितंबर को 52 पालों की महापंचायत होगी। इसमें सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने, शादी-विवाह में जयमाला, डीजे और शराब पर प्रतिबंध लगाने सहित खर्च कम करने के फैसले लिए जाएंगे। सभी बिरादरी की खापें और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।