चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए रवाना होगी चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की डोली
चमोली। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्टूबर को शाम 7:45 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद आज 18 अक्टूबर को भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली मंदिर से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर के लिए रवाना होगी।
डोली का रात्रि विश्राम 18 अक्टूबर को देवलधार स्थित ज्वालपा मंदिर में होगा। इसके बाद 19 अक्टूबर को भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
जय बाबा रुद्रनाथ! 🙏
#भगवानरुद्रनाथ #चतुर्थकेदार #गोपीनाथमंदिर #चमोली #उत्तराखंड #हिमवंतप्रदेश_न्यूज़
Dehradun, Dehradun | Oct 18, 2026