अंता कस्बे में ऐरवाल समाज द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज की पंचम कलश एवं भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में समाज की बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से भाग लिया। रविवार शाम 8 बजे मिली जानकारी डीजे की धुन पर बाबा के भजन गाते हुए श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे।