JPSC धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग से चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ गिरफ्तार, अनुचित तरीके से पीटी पास करने का जुर्म कबूला
OMR शीट की कार्बन कॉपी भी नहीं मिली पास से; अपराध अनुसंधान विभाग ने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से दबोचकर भेजा न्यायिक हिरासत में
हजारीबाग: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली को लेकर चल रही जांच के बीच अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी ने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए हजारीबाग से संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा (JPSC) 2025 के एक चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभ्यर्थी पर अनुचित तरीके से प्रारंभिक परीक्षा (PT) उत्तीर्ण करने का गंभीर आरोप है।
सीआईडी द्वारा 30 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई जेपीएससी परीक्षा धांधली के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान के क्रम में की ग�