भवानीपुर: भवानीपुर के युवक की ननिहाल में नदी में डूबने से मौत, सोनू की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड 15 निवासी एक युवक की शनिवार को अपने ननिहाल में नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक सोनू कुमार शर्मा (28 बर्ष) नगर पंचायत भवानीपुर वार्ड 15 के सिंघियान निवासी चलित्तर शर्मा का पुत्र था । युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे सिंघियान गांव में मातम पसर गया।