बंजरिया: अजगरी से सिसवा जाने वाली सड़क के गदिया चौक पर जलजमाव से ग्रामीणों को राहत नहीं मिलने पर आक्रोश
अजगरी से सिसवा जाने वाली मुख्यपथ के गदिया चौक पर जलजमाव से आस पास के लोगो को राहत नही मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है।शुक्रवार को हुई बारिश के कारण यहां भारी जलजमाव हो गया। जलजमाव से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है। मुखिया माया देवी ने कहा कि सहयोग शिविर में शिकायत की थी। जिज़ पर ग्रामीण कार्य विभाग ईंट के कुछ टुकड़े गिरा कर जिम्मेवारी पूरी की।