गया टाउन सीडी ब्लॉक: ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज शनिवार को यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात डीआईजी, एसएसपी सुशील कुमार,सिटी एसपी कोटा किरण कुमार सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी आज दिनांक 25 अप्रैल शनिवार की शाम 5 बजे के करीब एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।