लोहरदगा: समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की बैठक, उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों में सुधार के दिए निर्देश
लोहरदगा समाहरणालय सभागार कक्ष में लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे समाज कल्याण विभाग की बैठक की। बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और केंद्रों में पाई गई कमियों को तुरंत सुधारें।