लोहरदगा: लोहरदगा जिले में बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की टीम ने छापा मारकर मचाया हड़कंप
मंगलवार दोपहर बाद बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल लोहरदगा की टीम ने सदर थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों के विरुद्ध मंगलवार शाम 7:30 बजे सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों में कैमो केंद टोली निवासी रोहित कुमार ठाकुर, दशरथ उरांव, विनीता कुमारी और भंडारी उरांव शामिल हैं।