लोहरदगा: BS कॉलेज स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड रिहर्सल का DC-SP ने किया निरीक्षण, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी मुख्यातिथि
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए परेड का फाइनल रिहर्सल बुधवार सुबह 10:30 बजे बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम मैदान में हुआ। इस दौरान डीसी डॉ. कुमार ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी ने परेड का निरीक्षण किया।