लोहरदगा: लोहरदगा परिसदन भवन में चंद्रवंशी समाज ने पिछड़ा आयोग को ज्ञापन सौंपा, सीएनटी एक्ट समेत कई मुद्दों पर समाधान की मांग
लोहरदगा परिसदन भवन में मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव से मुलाकात कर समाज की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।