देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि पिछले 11 दिनों के भीतर चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हक की इस लड़ाई को अधर में नहीं छोड़ेगी।