चान्दन: शादी की नीयत से नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chanan, Banka | May 24, 2026 जयपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के शादी के नियत से अपहरण के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया। इधर गिरफ्तार आरोपी का रविवार दोपहर करीब ढाई बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया।