सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच क्रिया के लिए गई महिला के साथ युवक ने की अश्लील हरकतें और छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दबंग युवक ने शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गई एक महिला को पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ कर दी। महिला के द्वारा विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपी युवक महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद पीड़ित महिला ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।