पटना ग्रामीण: वीर चंद पटेल पथ पर एक शादी समारोह में पगड़ी पहने नजर आए सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत
CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में एंट्री को लेकर कई बार खबरें सामने आ चुकी है।बिहार में विपक्ष भी कई बार एक तरफ जहां CM नीतीश कुमार के बीमार होने की बात करता है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष निशांत को भी राजनीति में लाने की मांग कर देता है। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत एक शादी समारोह के दौरान पगड़ी पहने नजर आए।