गोड्डा: पति के साथ हुए विवाद के बाद बेल बथान गाँव में महिला ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Aug 28, 2024 देवडाँड थाना क्षेत्र के बेल बथान गाँव में बुधवार की शाम पति के साथ हुए विवाद के बाद एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर ली। स्थिति बिगड़ने के बाद परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला का नाम बेबी देवी है। सदर अस्पताल के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी थी।