गोड्डा: शादी का झांसा देकर बलबड्डा थाना क्षेत्र में किशोर ने किशोरी के साथ बनाया संबंध,शादी से मुकरा,अस्पताल मे हुआ मेंडिकल जांच
Godda, Godda | Aug 28, 2024 बलबड्डा थाना क्षेत्र में नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी को गाँव के ही एक किशोर से प्यार हो गया। किशोर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया और बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी घरवालों को दी तब घरवालों के द्वारा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज कराया।