गोड्डा: नगर परिषद के द्वारा गोड्डा-भागलपुर मुख्यपथ पर अतिक्रमणकारियों पर चलाया जेसीबी
Godda, Godda | Aug 28, 2024 गोड्डा नगर परिषद के आदेशानुसार गोड्डा-भागलपुर मुख्यपथ कारगिल चौक से गांधीनगर तक अतिक्रमण मुक्त कराया गया। विभाग के द्वारा पूर्व में सभी लोगों, दुकानदारों से आग्रह किया गया था कि सड़क किनारे अतिक्रमित जगह को खाली कर दें। जब आम जनता, दुकानदार नहीं माने तब विभागीय अधिकारी के आदेश के बाद जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण हटाया गया हालांकि लोगों ने विरोध भी किया।