जलालपुर: वेल्डिंग दुकान के सामने से ट्रैक्टर हल समेत चोरी
Jalalpur, Saran | Sep 30, 2026 कोपा थाना क्षेत्र के बसडिला गांव में वेल्डिंग दुकान के सामने खड़े ट्रैक्टर की मंगलवार की रात हल समेत चोरी कर ली गई। बुधवार की सुबह ट्रैक्टर मालिक जय किशोर यादव ने जब दुकान के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर अपने स्थान से गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद भी ट्रैक्टर और हल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने करीब सारे 9:30 बजे कोपा थाने में आवेद दिया है।