बेलदौर: रूकमिणिया गांव स्थित ससुराल से युवक लापता, बेलदौर थाने में शिकायत दर्ज
मधेपूरा जिला के आलमनगर थाना के बसनवाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी अनिल साह के पत्नी हीरा देवी ने सोमवार की शाम चार बजे बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पुत्र के ससुराल से लापता हो जाने की शिकायत की है। घटना गत 4 सितम्बर की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक उसका पुत्र संतोष कुमार माली पंचायत के रूकमिणिया गांव में उक्त तिथि को दिन के दो बजे के