कटंगी: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कटंगी के सरकारी स्कूल,पदोन्नति के कारण अटकी अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, स्कूलों के बुरे हाल
18 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। प्रवेशोत्सव को काफी धूमधाम से मनाया है। इस बीच विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण भी कर दिया गया है। मगर, दूसरी तरह सरकारी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे है।विकासखंड कटंगी में ही पिछले सत्र में करीब 278 अतिथि शिक्षकों ने सेवाएं दी थी। किंतु नए सत्र के लिए अब तक आदेश शासन से जारी नही हुए।