नौतन: नौतन पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब के साथ दो धंधेबाजों और दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नौतन पुलिस द्वारा शराब धंधेबाजों के खिलाफ चलाये गये छापेमारी अभियान में देशी-विदेशी पांच लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों व दो पियक्कड़ों को शनिवार के सुबह 11:00बजे तक गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में पुर्वी नौतन पंचायत के हरिजन टोली गांव निवासी अनु राम व प्रदीप कुमार का नाम शामिल हैं।