कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में घायल दिखा ‘स्वास्तिक’ मेल टाइगर, संघर्ष की आशंका
Kurai, Seoni | Apr 30, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को ‘स्वास्तिक’ नाम का मेल टाइगर घायल अवस्था में दिखाई दिया। गुरुवार को बताया गया कि बाघ के शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह किसी अन्य बाघ के साथ संघर्ष में घायल हुआ है। वन विभाग की टीम अलर्ट पर है और टाइगर की निगरानी की जा रही है।