बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत सेरका पंचायत की पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को ₹8000 रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। कर्मचारी संघ का कहना है कि घटना के समय प्रखंड कार्यालय में कई लोग मौजूद थे। उनके अनुसार परमेश्वर सिंह द्वारा पंचायत सचिव को पैसा दिया जा रहा था, लेकिन उन्होंने पैसा लेने से इंकार कर दिया था।