टाटीझरिया: डुंगो गांव भक्ति और जयकारों से गुंजायमान, महायज्ञ में श्रद्धापूर्वक निकला नगर भ्रमण
डुंगो गांव भक्ति व जयकारों से गुंजायमान हुआ। श्रद्धा के साथ निकला नगर भ्रमण। डुंगो गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है। महायज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा और जयकारों से सराबोर नजर आ रहा है।